बिज़नेस

भारतीय बाजार में BYD की बड़ी कामयाबी, इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने छुआ नया आंकड़ा

मुंबई 

बीवाईडी भारत में अच्छा परफॉर्म कर रही है. शुरुआत में कंपनी की ग्रोथ स्लो थी, लेकिन धीरे-धीरे कंपनी ने रफ्तार पकड़ ली है. ब्रांड ने भारत में अब तक 20 हजार इलेक्ट्रिक कारों को बेचने का माइलस्टोन अचीव कर लिया है. एक साल पहले कंपनी ने सिर्फ 10 हजार यूनिट्स बेची थीं. यानी असली ग्रोथ इस साल हुई है। 

ब्रांड ने पिछले साल सितंबर में जानकारी दी थी कि उन्होंने 10 हजार इलेक्ट्रिक कारें भारत में डिलीवर कर दी हैं. कंपनी का कहना है कि ये माइलस्टोन दिखाता है कि लोगों का बीवाईडी में भरोसा बढ़ रहा है. बीवाईडी के लाइनअप में फिलहाल चार कारें- एटॉ 3, सीलॉयन 7, सील और ईमैक्स-7 आती हैं। 

सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल 
बीवाईडी एटॉ 3 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इस कार की 9 हजार यूनिट्स ब्रांड डिलीवर कर चुका है. वहीं सीलॉयन 7 दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है. इस एसयूवी को कंपनी ने फरवरी 2025 में लॉन्च किया था और अब तक इसकी 5 हजार यूनिट्स कंपनी ने डिलीवर की हैं। 

दोनों मॉडल्स की मिलाकर 14 हजार यूनिट्स डिलीवर हुई हैं. इसके अलावा बची हुई 6 हजार यूनिट्स सील और ईमैक्स-7 की बिकी हैं. बीवाईडी इंडिया के नेशनल सेल्स हेड और वाइस प्रेसिडेंट श्रीरंग जोशी ने कहा कि 20 हजार यूनिट्स की डिलीवरी एक बड़ा माइलस्टोन है. ये दिखाता है कि लोग कंपनी के प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी को स्वीकार कर रहे हैं। 

 प्रीमियम ब्रांड की हुई एंट्री 
बीवाईडी ने भारतीय बाजार में हाल में ही अपना लग्जरी ब्रांड डेंजा लॉन्च किया है. डेंजा के तहत कंपनी ने दो कारें डेंजा जेड9 जीटी और डी9 एमपीवी को लॉन्च किया है. जहां जेड9 जीटी एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक शूटिंग ब्रेक कार है. वहीं डी9 एक 7-सीटर एमपीवी है। 

डी9 भारत में 90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. जबकि जेड9 जीटी की कीमत 1.56 करोड़ रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये दोनों ही कारें बीवाईडी के मौजूदा लाइनअप से ऊपर हैं. कंपनी इन्हें अलग डीलरशिप के जरिए भारत में बेचने वाली है। 

फिलहाल बीवाईडी देश के 40 शहरों में 51 शोरूम के जरिए ऑपरेट करती है. इसकी वजह से कंपनी को ज्यादा फिजिकल प्रजेंस मिली है. श्रीरंग जोशी ने बताया कि जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, हमारा विजन ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंचना, डीलरशिप नेटवर्क मजबूत करना और ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर करना है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button