देश

‘It’s a gone case’… 25 साल की जनसेवा पर PM मोदी का बड़ा बयान, 2014 से पहले की महंगाई पर साधा निशाना

 नई दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसेवा में 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने 2014 से पहले के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय लोग महंगाई को गॉन केस कहते थे. उन्होंने कहा कि देश को नए उत्साह और नई ऊर्जा की जरूरत थी। 

पीएम मोदी ने कहा कि जब उन्होंने सेवा की शुरुआत की, तब संकल्प लिया कि हम करके रहेंगे. आज देश की तस्वीर बदल गई है. उन्होंने कहा कि पहले कोई संकट आता था तो भारत की अर्थव्यवस्था हिल जाती थी लेकिन आज संकट के समय भारत के सामर्थ्य की चर्चा होती है। 

उन्होंने कहा कि पहले पॉलिसी पैरालिसिस की चर्चा होती थी, जबकि आज रिफॉर्म एक्सप्रेस की बात होती है. पहले देश में इम्पोर्ट बढ़ाने के रास्ते बनाए जाते थे, लेकिन आ भारत चीज़ों को एक्सपोर्ट कर रहा है। 

पीएम मोदी ने खेती में आए बदलाव का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक 2015 से 2025 तक का दशक क खेती की ग्रोथ के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहा है. उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होता है जब नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो. पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास को सुशासन का आधार बताया और कहा कि देश को लंबे समय तक राजनीति के हिसाब से बांटा गया। 

'भारत अब रुकने वाला नहीं'
उन्होंने कहा कि भारत अब रुकने वाला नहीं है. पीएम मोदी ने भारत के प्राचीन गौरव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कभी भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करता था, लेकिन गुलामी के दौर में लुटेरों ने देशो को लूटा. जो भारत दुनिया को दिशा दिखाता था, उसके पुस्तकालय तक जला दिए गए. पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 'एक दिन एक महान भारत का जन्म होगा। 

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद 26 मई 2014 को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इस तरह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें जनसेवा में 25 साल पूरे हो गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button