पंजाबराज्य

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उन्होंने WPL में हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बनाया था और अब टेस्ट, वनडे व टी20 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। चंडीगढ़ की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी।चंडीगढ़ की पहली यूटीसीए खिलाड़ी, देश का नाम करेंगी रोशन।विमेन प्रीमियर लीग में करियर के दूसरे ही मुकाबले में हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने वाली चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। भारतीय टीम दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। दौरे का आगाज 9 दिसंबर को गेकेबरहा में एकमात्र टेस्ट से होगा। वनडे मुकाबले पार्ल, केपटाउन और ब्लोमफोंटेन में खेले जाएंगे। तीन टी20 मैच बेनोनी और पोटचेफस्ट्रूम में होंगे। इस साल की शुरुआत में नंदिनी यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की पहली खिलाड़ी बनी थीं, जिन्हें ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत की टेस्ट टीम में जगह मिली।

हालांकि, उन्हें अब तक टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका नहीं मिला है। यूटीसीए अध्यक्ष सारांश टंडन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट और वनडे, दोनों टीमों में नंदिनी का चयन चंडीगढ़ और यूटीसीए के लिए गर्व की बात है।Asian Games 2026: पिता ने लोन लेकर पूरा किया बेटी का सपना, गोल्ड मेडलिस्ट नंदिनी शर्मा से जानिए संघर्ष की कहानी घरेलू क्रिकेट से लार्ड्स और अब आल-फार्मेट विदेशी दौरे तक का सफर उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार शानदार प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नंदिनी आगे भी चंडीगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगी। चंडीगढ़ की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी।चंडीगढ़ की पहली यूटीसीए खिलाड़ी, देश का नाम करेंगी रोशन।विमेन प्रीमियर लीग में करियर के दूसरे ही मुकाबले में हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने वाली चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। भारतीय टीम दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

दौरे का आगाज 9 दिसंबर को गेकेबरहा में एकमात्र टेस्ट से होगा। वनडे मुकाबले पार्ल, केपटाउन और ब्लोमफोंटेन में खेले जाएंगे। तीन टी20 मैच बेनोनी और पोटचेफस्ट्रूम में होंगे। इस साल की शुरुआत में नंदिनी यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की पहली खिलाड़ी बनी थीं, जिन्हें ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत की टेस्ट टीम में जगह मिली। हालांकि, उन्हें अब तक टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका नहीं मिला है। यूटीसीए अध्यक्ष सारांश टंडन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट और वनडे, दोनों टीमों में नंदिनी का चयन चंडीगढ़ और यूटीसीए के लिए गर्व की बात है।Asian Games 2026: पिता ने लोन लेकर पूरा किया बेटी का सपना, गोल्ड मेडलिस्ट नंदिनी शर्मा से जानिए संघर्ष की कहानी घरेलू क्रिकेट से लार्ड्स और अब आल-फार्मेट विदेशी दौरे तक का सफर उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार शानदार प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नंदिनी आगे भी चंडीगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button